फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज बारिश से पांटून पुल हटाने का कार्य रुका

विज्ञापन
तेज बारिश से चंबल घाट का पहुंच मार्ग कीचड़ में तब्दील, पांटून पुल हटाने का कार्य रुका
विज्ञापन
पिनाहट। बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ। पिनाहट चंबल घाट का पहुंच मार्ग कीचड़ में तब्दील हो जाने से राहगीरों और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फिसलन के कारण कई लोग संभल-संभल कर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बारिश के चलते चंबल घाट पर पांटून पुल हटाने का कार्य भी प्रभावित रहा। तेज बारिश और मार्ग पर बढ़ी फिसलन के कारण कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पुल हटाने का कार्य पूरे दिन बंद रखा। मौसम साफ होने के बाद ही कार्य दोबारा शुरू किए जाने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें