फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर कंटेनर से गिरा भारी लोहे का सामान, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर बुधवार रात एक कंटेनर से लोहे का भारी सामान गिरने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। खंदारी चौराहे से रामबाग की ओर जा रहे कंटेनर से यह सामान सड़क के बीचोंबीच गिर गया, जिससे फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार देर रात करीब 11 बजे हुई। जब कंटेनर भगवान टॉकीज फ्लाईओवर पर चढ़ रहा था, तभी उससे लोहे का भारी सामान अचानक सड़क पर आ गिरा। सामान इतना वजनी था कि उसे हटाने के लिए जेसीबी और दो क्रेन की मदद लेनी पड़ी। काफी प्रयासों के बावजूद, सामान को तुरंत नहीं हटाया जा सका, जिसके कारण सड़क पर भारी जाम लग गया। मौके पर पहुंची थाना न्यू आगरा पुलिस ने वाहनों को रुक-रुक कर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहनों की एक लंबी लाइन लग चुकी थी। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सर्विस रोड से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें