फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में जमकर नकल, 11 पकड़े

Sat, 27 Feb 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में नकलचियों का बोलबाला है। शुक्रवार को दोनों पालियों में 11 नकलची पकड़ में आए। सचल दल ने नकल सामग्री जब्त कर उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर दिया। हाईस्कूल में नौ और इंटरमीडिएट की परीक्षा में दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल विज्ञान का पेपर था। डीआईओएस-द्वितीय डा. जितेंद्र यादव की टीम ने किरावली के महात्मा कपिल देव इंटर कालेज में छापा मारा। परीक्षार्थियों की तलाशी ली तो पांच की जेब में हस्तलिखित और साल्व माडल पेपर के पेज मिले। वित्ताधिकारी वैभव कुमार ने हरप्रसाद इंटर कालेज, अछनेरा में मुआयना करने पहुंचे। यहां विद्यार्थियों की तलाशी में दो के पास से नकल सामग्री जब्त हुई। इसमें एक छात्रा शामिल रही। राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. धर्मेंद्र शर्मा ने फतेहाबाद के नेताजी हिम्मत सिंह इंटर कालेज में जांच के दौरान एक नकलची हत्थे चढ़ा। शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान द्वितीय का प्रश्नपत्र था। इसमें सिर्फ दो ही नकलची हाथ लगे। संस्कृत पाठशाला की उपनिदेशक डा. साधना यादव के नेतृत्व में सचल दल बहादुर पुर, दयालबाग स्थित पृथ्वीराज चौहान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छापा मारने पहुंचा। यहां नकल करते हुए दो परीक्षार्थी मिले। इनकी कापी सील कर दी गई। कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि जवाहर सिंह इंटर कालेज मलपुरा में मारपीट हो गई है। फोन करने वाले ने वजह बताई गई कि यहां नकल करने के लिए परीक्षार्थी भिड़ गए।  

सचल दल की मौजूदगी में हुआ पेपर
अछनेरा। हरप्रसाद इंटर कालेज में प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान की परीक्षा के दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक वैभव कुमार के सचल दल ने कालेज में छापा मारा। इस दौरान कमरा नंबर पांच से एक छात्रा को नकल करते पकड़ा गया। हरप्रसाद इंटर कालेज और शिवप्रसाद इंटर कालेज की दूसरी पाली में सचल दल की मौजूदगी में ंपरीक्षा हुई। पेपर समाप्ति के बाद ही दल यहां से रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें