राजकीय नर्सेज संघ सात मांगों को लेकर शुक्रवार को हड़ताल पर रहा। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर अन्य चिकित्सकीय सेवाएं ठप रहीं। एसएन मेडिकल कालेज, लेडी लायल और जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने धरना दिया।
संघ के सदस्यों ने ग्रेड पे, सातवें वेतन आयोग में नर्सिंग भत्ता बढ़ाए जाने, यूनिफार्म धुलाई भत्ता बढ़ाने जैसी सात मांगें की हैं। इनके लिए प्रदेश भर में संघ ने एक दिवसीय हड़ताल का एलान किया था। शुक्रवार को नर्सिंग स्टाफ ने चिकित्सकीय कार्यों में सहयोग नहीं किया। संघ अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा कि मांगें नहीं मानी तो 15 मार्च से बेमियादी हड़ताल होगी। प्रदर्शन में सचिव सतीश त्यागी, रमा कुमारी, ऊषा सिंह, मंजूश्री, रेखा गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, मंजुला, ऊषा शंखवार, प्रवेश त्यागी, राकेश शर्मा, मनोजी दीक्षित, जीएल पाठक, अनीता सिंह, श्रीराम शर्मा रहे।