फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: इन तीन शहरों में पडे़गी भीषण गर्मी, रेड लाइट पर लगेगी ग्रीन नेट; हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च

Fri, 21 Mar 2025 11:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Heat Wave In UP: अप्रैल और मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी को लेकर हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च किया गया है। इसके तहत रेड लाइट पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलते हुए राहत मिल सके। 
 
विज्ञापन
रेड लाइट पर लगेगी ग्रीन नेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Today Weather In UP:  मार्च में ही पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अप्रैल और मई के बाद जून में यह 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। लू के थपेड़ों और सूरज की तपिश से हर कोई बेहाल रहता है। हीट वेव के कारण मृत्यु दर में बढ़ोतरी हो जाती है। इसको कम करने के लिए सरकार ने तीन जिलों आगरा, लखनऊ और झांसी में हीटवेव एक्शन प्लान लाॅन्च किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: 10 हजार रुपये में तमंचा और 40 हजार में पिस्टल...इंस्टाग्राम पर सजाई दुकान, छह सप्लायर गिरफ्तार


 

कार्यकारिणी हाॅल में हुई वर्कशॉप
बृहस्पतिवार को प्लान को लागू करने के लिए नगर निगम कार्यकारिणी हाॅल में वर्कशॉप हुई। इसमें बताया गया कि चाैराहों पर ग्रीन नेट लगाकर लोगों को धूप से बचाया जाएगा। जगह-जगह पानी के प्याऊ और घड़े रखवाए जाएंगे। पशुओं के लिए भी इंतजाम होंगे। निगम कर्मियों को ओआरएस के घोल का वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: 66 साल का दूल्हा और 57 की दुल्हनियां...वृद्धाश्रम में गूंजी शहनाई, 90 वर्षीय मां की इच्छा की पूरी


 

गर्मी से बचने का है प्लान
उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रोजेक्ट डायरेक्टर कनीज फातिमा ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। इससे बचने के लिए यह प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान को सभी विभागों के सहयोग से लागू किया जाएगा। वर्ष 2024-25 में जनपद का हीट वेव प्लान आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार मिश्रा ने तैयार किया है।

ये भी पढ़ें -  चाय का खोखा और करोड़ों का लेन-देन: शख्स के खाते का स्टेटमेंट देख चकराया बैंक मैनेजर, सामने आया चौंकाने वाला सच

 
विज्ञापन

बैठक में ये रहे मौजूद
इसमें प्रदेश में जनपद आगरा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष योगेंद्र ढिमरी ने आपदा विशेषज्ञ शिवम कुमार को सम्मानित किया। कार्यक्रम में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर के डॉक्टर महावीर गुलेच्छा, प्रोजेक्ट एक्सपर्ट प्रियंका द्विवेदी, मुख्य अभियंता निर्माण बीएल गुप्ता, मुख्य अभियंता विद्युत अजय राम आदि माैजूद रहे। अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी ने अध्यक्षता की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें