फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में इस कदर पड़ रही गर्मी, नगर निगम द्वारा बरसाईं जा रहीं फानी की फुहारें; चौराहों पर हो रहा छिड़काव

Wed, 22 Apr 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए नगर निगम ने ताजमहल समेत प्रमुख सड़कों और चौराहों पर वाटर स्प्रिंकलर से पानी छिड़काव कराया। इस अभियान का उद्देश्य तापमान कम करने के साथ-साथ धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करना भी है।
विज्ञापन
बरसाईं जा रहीं फानी की फुहारें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज के तल्ख तेवर और गर्म हवा के थपेड़ों से जूझ रहे लोगों को गर्मी में राहत दिलाने के लिए मंगलवार को नगर निगम ने सड़कों पर फुहारें बरसाईं। ताजमहल और अन्य सड़कों पर वाटर स्प्रिंकलर से पानी छिड़काव कराया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

नगर निगम की इस पहल के तहत विश्व प्रसिद्ध ताजमहल, लाल किला और सिकंदरा जैसे स्मारकों के साथ-साथ आईएसबीटी जैसे सार्वजनिक स्थलों पर मंगलवार को तीन बार छिड़काव हुआ। इसके अलावा हरी पर्वत, भगवान टॉकीज और बिजलीघर जैसे व्यस्त चौराहों को भी अभियान में शामिल किया है।

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि पुरानी मंडी और मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन सहित कई प्रमुख स्थानों पर स्प्रिंकलर लगाए हैं। वर्तमान में एक दर्जन से अधिक वाहन दिनभर छिड़काव कर रहे हैं, जिनकी संख्या जरूरत पड़ने पर बढ़ाई जा सकती है। इस पहल का उद्देश्य न केवल गर्म तापमान को कम करना है, बल्कि धूल और प्रदूषण पर भी लगाम कसना है।
 
विज्ञापन

नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल लू की आशंका को देखते हुए शहरवासियों और पर्यटकों को गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें