फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: इस माह गर्मी ने तोड़ा पांच सालों का रिकॉर्ड, सूरज ने कराया तेज तपिश का अहसास; पारा पहुंचा 40 पार

Fri, 29 Mar 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

होली के बाद से गर्मी ने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। आलम ये है कि मार्च 2024 पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहा। पारा 40 पार पहुंचा तो लोग व्याकुल हो गए। हाल में अधिकतम तापमान से कोई राहत की उम्मीद नहीं है।

 
विज्ञापन
तेज गर्मी की वजह से निकल आए छाते। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में होली के बाद से ही सूरज ने अपनी तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को शहर का तापमान 40 पार पहुंच गया। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन इससे अधिकतम तापमान से कोई राहत की उम्मीद नहीं है। शनिवार को हल्की बूंदा-बांदी की संभावना मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज इस साल बदला-बदला सा है। आमतौर पर मार्च के महीने को सुकून भरा माना जाता है। अप्रैल से गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू करती है, लेकिन इस साल होली से पहले ही अधिकतम तापमान 36 पार पहुंच गया था। बृहस्पतिवार को पूरे दिन सूरज की किरणें पसीना छुड़ाती रहीं। दिन में गर्म हवाओं ने भीषण गर्मी का अहसास कराया। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। शुक्रवार को आसमान में बादलों के पूर्वानुमान के बावजूद तापमान से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी की संभावना है। आरबीएस कॉलेज कृषि विज्ञान केंद्र, मौसम विभाग के डॉ. संदीप सिंह के अनुसार शनिवार को बारिश और हवा से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना है। इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह से फिर से तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मार्च माह का तापमान
तिथि             अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
28 मार्च 2024            40.8             22
28 मार्च 2023            37             18.6
28 मार्च 2022            39.9             20
28 मार्च 2021            36.7             17.8
28 मार्च 2020            27.4             18.9

आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 39

न्यूनतम तापमान- 23
सूर्योदय- 6:13

सूर्यास्त- 6:34
एक्यूआई- 82
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें