फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ठंड में बढ़े ढाई गुना तक बढ़े हृदय रोगी, ऑपरेशन को लंबी वेटिंग

विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की कैथ लैब में सर्जरी करते डॉक्टर
विज्ञापन
आगरा। ठंड बढ़ने से एसएन मेडिकल कॉलेज में हृदय रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नसों पर दबाव पड़ने से हार्टअटैक के मरीजों की संख्या ढाई गुना तक हो गई है। इसके चलते ऑपरेशन कराने वाले मरीजों को महीनेभर तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


हृदय रोग विभाग के डॉ. सौरव नागर ने बताया कि ओपीडी में रोजाना 120 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें से 60 फीसदी पुराने और 40 फीसदी नए मरीज हैं। पारा कम होने से इमरजेंसी में भी हार्टअटैक के मरीज बढ़ रहे हैं। रोजाना 15-20 मरीज भर्ती हो रहे हैं। इनमें 30 फीसदी की उम्र 35 साल से कम है। बीते सप्ताह 25 साल के युवा को हार्टअटैक आया था। कैथ लैब में एक साल के भीतर 1009 मरीजों के हृदय के ऑपरेशन हो चुके हैं। इसमें करीब 25 से 30 मरीजों की उम्र 35 साल से कम है। इनकी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर लगाए हैं। आयुष्मान कार्ड योजना और असाध्य रोग योजना के लाभार्थियों के ऑपरेशन निशुल्क हुए हैं। अभी 150 से अधिक मरीजों का पंजीकरण है, इनको ऑपरेशन की आगे की तिथि दी गई है। आपात स्थिति के मरीजों के तत्काल ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें