फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटी को दुलार कर पिघला दिल, दंपती में हुआ समझौता

Fri, 25 Oct 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवादों की सुनवाई के दौरान मासूम बेटी को सामने देख पिता का दिल पिघल गया। पहले बेटी को गोद में लेकर दुलारा। बाद में पत्नी के साथ बैठकर विवाद से छुटकारा लिया। समझौता होने पर दंपती को मीडिएशन सेंटर से घर भेजा गया।
विज्ञापन


थाना बेवर के मानपुर हरी की रहने वाली रंजना की शादी 18 फरवरी 2022 को अखिलेश निवासी छोटपुर गौतमबुद्ध नगर के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके एक पुत्री देवांशी हुई। ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर पति सहित ससुराल के लोगों ने रंजना को 9 मार्च 2023 को घर से निकाल दिया। रंजना ने थाना बेवर में पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

अखिलेश के आवेदन पर सीजेएम नम्रता सिंह ने उसको जमानत देने के बाद समझौते के लिए मामले को मीडिएशन सेंटर में भेज दिया। मीडिएशन सेंटर में मीडिएटर संजय चौहान ने विवाद की सुनवाई की। मीडिएशन सेंटर से भेजे गए नोटिस के बाद अखिलेश हाजिर हुआ। सुनवाई के दौरान मासूम बेटी को सामने देख अखिलेश ने उसको दुलार करने के बाद विवाद में समझौता करके एक साथ रहने की बात लिखकर दी। समझौता होने पर दंपती को मीडिएशन सेंटर से घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें