मैनपुरी। जिले में बुखार का प्रकोप हावी है। जिला अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी भी बुखार की चपेट में हैं। कुछ तो खुद उपचार लेने के साथ मरीजों को उपचार दे रहे हैं वहीं कुछ बीमारी के चलते अवकाश पर चले गए हैं।
जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों का उपचार करते करते फार्मासिस्ट और स्टाफ नर्स के साथ ही वार्ड ब्वॉय भी बुखार की चपेट में आ गए हैं। वर्तमान में जिला अस्पताल में चार फार्मासिस्ट, छह स्टाफ नर्स और चार वार्ड ब्वॉय बुखार की चपेट में हैं। जिसके चलते अस्पताल में भर्ती मरीजों के उपचार में दिक्कतें आ रही हैं। स्टाफ नर्स और फार्मासिस्टों को अवकाश भी नहीं दिया जा रहा है। वे अस्पताल में खुद के उपचार लेने के साथ ही दूसरों को उपचार भी दे रहे हैं। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। वर्तमान में अस्पताल में 127 मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
-------
कुछ स्वास्थ्यकर्मी बुखार की चपेट में हैं उनके स्वास्थ्य में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। कर्मचारियों की कमी है ऐसे में किसी को अवकाश देना संभव नहीं है।
डॉ. अरविंद कुमार गर्ग सीएमएस