फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन चिकित्सकों की टीम करेगी बालिका की मौत की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली के गांव सोनई निवासी बालिका की उचित उपचार न मिलने के बाद हुई मौत के मामले ने जोर पकड़ लिया है। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सीएमएस ने तीन सदस्यों की टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

गांव सोनई निवासी अनुज ने जिलाधिकारी से रविवार को शिकायत करते हुए बताया था कि वह अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री रुबी को लेकर शनिवार की रात जिला अस्पताल पहुंचा था। यहां उसकी पुत्री को उचित उपचार नहीं दिया गया। मजबूरी में उसने अपनी पुत्री को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से सैफई ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अजय की शिकायत पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सीएमएस को जांच के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सोमवार को सीएमएस डॉ. आरके सागर ने एसीएमओ डॉ. आरपी सिंह, जिला अस्पताल के डॉ. अशोक कुमार और डॉ.पीके दुबे की समिति गठित कर पूरे मामले की गहनता से जांच करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

बालिका की मौत के मामले में तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम का गठन किया गया है। इस टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आरके सागर, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें