फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर चार दिन में मरीजों के लिए पूरी हों व्यवस्थाएं : सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। रविवार को सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कस्बा स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश किए कि चार दिन के अंदर सीएचसी पर कोविड के सामन्य मरीजों को रखने की व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने बताया कि सीएचसी को कोविड लेवल-एक की तरह से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा कि चार दिनों में सीएचसी पर कोविड के सामान्य मरीजों को भर्ती करने की सारी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया जाए। कोविड के गंभीर मरीजों को छोड़कर शेष सामान्य मरीजों को सीएचसी पर ही भर्ती किया जाएगा। जिसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, बेड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवा दी जाएंगी।
निरीक्षण के दौरान सीएचसाी पर गंदगी मिलने पर प्रभारी की जमकर फटकार लगाई और तत्काल साफ-सफाई के निर्देश दिए। प्रभारी ने स्टाफ कम होने पर अतिरिक्त स्टाफ की मांग की। जिस पर सीएमओ ने अतिरिक्त स्टाफ देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ. राजविक्रम, अनिल चौहान, डॉ. सुरेंद्र तिवारी, डॉ. शशी कौशल प्रभा, अनिल कुमार, लवकुश, अरिदमन सिंह आदि लो मौजूद रहे ।
विज्ञापन

तीन दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर शुरू
मैनपुरी। ऑर्ट ऑफ लिविंग का तीन दिवसीय नि:शुल्क ऑनलाइन योग शिविर सोमवार से शुरू होगा। संस्था के अध्यक्ष करुणा तिपाठी ने बताया कि संस्था की ओर से योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। योग शिविर में भाग लेकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं और फेफड़ों को स्वस्थ बनाएं। उन्होंने बताया कि योग शिविर में कोविड-19 से किस प्रकार से बचा जा सकता है, कि जानकारी भी दी जाएगी। इच्छुक लोग संस्था की वेबसाइट पर जाकर योग शिविर में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें