फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डेंगू का मरीज मिलने के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 06 Sep 2025 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में पहला डेंगू का मरीज एलाऊ क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर में मिला है। डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। शनिवार को गांव शिवसिंहपुर में शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिया गया। शिविर में पहुंचे 28 मरीजों की उपचार के साथ खून की जांच कराई गई। शिवसिंहपुर निवासी मुन्नालाल के पुत्र आलोक (30) को शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां जांच में वह डेंगू पॉजिटिव निकले। प्राथमिक रिपोर्ट आने के बाद आलोक को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में शुक्रवार की रात भर्ती कराया गया। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर गांव शिवसिंहपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर के डॉक्टर आनंद किशोर सहित उनकी टीम मौजूद रही। गांव में 28 सामान्य रोगियों को उपचार दिया गया। मलेरिया और डेंगू की जांच के लिए खून के नमूने लिए गए। ब्लडप्रेशर और शुगर की जांच भी कराई गई। शिविर डॉ. कमलकांत, अभिषेक कश्यप, राजू बाथम, हरि दर्शन, कृष्ण मोहन आदि मौजूद रहे। डॉ. आनंद किशोर ने बताया कि आलोक दिल्ली में रहते हैं तीन दिन पहले उन्हें दिल्ली में ही बुखार आया था। उनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो मरीजों की मौत
जिले में मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1159 मरीज भर्ती कराए गए। कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला हटी निवासी दीप्ति (13) पुत्री रामरहीश को शनिवार की सुबह अचानक तेज पेटदर्द हुआ। परिजन उसे पहले सीएचसी कुरावली लेकर पहुंचे। यहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद दीप्ति को मृत घोषित कर दिया। थाना एलाऊ क्षेत्र के नगला प्रसाद निवासी प्रदीप कुमार (38) को शनिवार सुबह हृदय घात पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक को दिए निर्देश
जिले में डेंगू का मरीज मिलने के बाद सीएमओ ने अलर्ट जारी किया है। सीएमओ ने सभी चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखें। जहां भी पांच से अधिक मरीज पाए जाते हैं वहां टीम भेजकर उपचार दिलाया जाए। बुखार के मरीजों को उपचार के साथ ही जांच अवश्य कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें