फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों की सेहत का जिम्मा संभालेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पंचायत चुनाव में मतदान कराने वाले कर्मियों की सेहत का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग संभालेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए दो किटें तैयार कराई हैं। एक किट में जहां मौसमी बीमारियों, चोट आदि की दवा की व्यवस्था रहेगी वहीं दूसरी किट में कोरोना से बचाव के लिए इंतजाम रहेगा।
विज्ञापन

जिला में 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव होगा। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां 25 अप्रैल को रवाना होंगी। 1441 पोलिंग पार्टियों में 5764 कर्मी लगाए गए हैं। इन सभी कर्मियों को रवानगी से पहले दो किटें दी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से पहली किट में मौसमी बीमारी सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, दस्त आदि से बचने के लिए दवाएं रहेंगी। इसके साथ ही किट में चोट या मोच आदि आने पर मतदान केंद्र पर ही प्राथमिक उपचार करने के लिए भी रूई, व दर्द निवारक व जख्म भरने वाली दवाओं की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कर्मियों को दूसरी किट में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने का इंतजाम रहेगा। वहीं पंचायत चुनाव के मतदान के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों पर भी व्यवस्थाएं निर्धारित रहेंगी। ताकि आपात स्थिति में कर्मियों को स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराकर इलाज किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें