फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल इमरजेंसी लागू, कर्मियों के अवकाश निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है। जिले में लगातार संक्रमित बढ़ रहे हैं। शासन के निर्देश पर जिले में मेडिकल इमरजेंसी लागू कर दी गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने निर्देशों में कहा है कि कोई भी अवकाश पर नहीं जाएगा। जहां जिसकी ड्यूटी है वह अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहें। मुख्यालय छोड़ने से पहले सभी को अनुमति लेना अनिवार्य है। जो लोग बिना अनुमति के गैर हाजिर मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। पूरी मुस्तैदी के साथ अपना कार्य पूरा करें।
सीएमओ डा. अनिल कुमार एवं उपमुख्य चिकित्साधिकारी डा. अविनाश ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर लोग तत्काल अपनी जांच कराएं। लक्षणों को नजर अंदाज न किया जाए। कोरोना के संक्रमण की समय से जानकारी होने पर आसानी से इलाज हो सकता है। जांच से न घबराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें