फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोरोना का मरीज मिलने के बाद होटल संचालकों को नोटिस, विदेशी पर्यटकों की मांगी रिपोर्ट

Tue, 27 Dec 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

स्वास्थ्य विभाग ने 650 गेस्ट हाउस और होटल संचालकों को नोटिस दिए हैं। इनसे होटलों में ठहरने वाले विदेशी पर्यटकों की जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोरोना वायरस का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने होटल संचालकों को नोटिस भेजा है। होटल में ठहरने वाले विदेशी पर्यटकों की जानकारी विभाग को प्रतिदिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी विदेश यात्रा करने वालों की सूची मांगी गई है।

विज्ञापन

 
डिप्टी सीएमओ डॉ. नंदन सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 650 गेस्ट हाउस और होटल संचालकों को नोटिस दिए हैं। इसमें कहा है कि होटल में ठहरने वाले विदेशी पर्यटक की जानकारी दें। खासतौर से चीन व जापान से आने वाले पर्यटकों को प्राथमिकता में रखें। इन्हें व्हाट्सएप नंबर भी दिया गया है। 

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पर्यटक की स्क्रीनिंग करेगी और जांच के लिए नमूना लेगी। डीएम के जरिये एयरपोर्ट अथॉरिटी से भी विदेशी पर्यटक या फिर विदेशों से यात्रा करके लौटने वाले लोगों की सूची मांगी गई है। इससे उनका नाम, पता मालूम होने पर उनकी भी स्क्रीनिंग और नमूने लेकर जांच की जा सकेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मरीज के परिचितों की रिपोर्ट निगेटिव 

चीन से लौटे संक्रमित मरीज के परिजन समेत संपर्क में आए 37 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में इनके नमूनों की जांच हुई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि चीन से लौटे शाहगंज के मारुति एस्टेट निवासी 40 साल के कारोबारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पता चलने के बाद कारोबारी के बेटे, पत्नी, परिजन समेत संपर्क में आए 37 लोगों के नमूने लिए गए। एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई गई तो सभी की रिपोर्ट निगेटिव है। उधर, संक्रमित मरीज की हालत भी ठीक है। 

वहीं दूसरी ओर ताजमहल, रेलवे स्टेशन समेत जगह-जगह से एक हजार से अधिक लोगों के नमूने लेकर आरटीपीसीआर जांच कराने के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। जिला अस्पताल के कोविड बूथ पर भी 100 से अधिक लोग जांच कराने के लिए नमूने देकर गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें