फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 142 किन्नरों ने अभी तक नहीं कराया टीकाकरण, एसीएमओ ने बताया टीके का महत्व

Mon, 07 Feb 2022 01:18 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिले में मतदाता सूची के आधार पर 18 साल से अधिक उम्र के 142 किन्नर हैं, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। इन्हें जागरूक किया गया है। 
विज्ञापन
टीकाकरण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए तेजी से अभियान चल रहा है। रोजाना टीकाकरण हो रहा है, लेकिन किन्नर समाज टीका लगवाने से बच रहा है। इसके चलते रविवार को एसीएमओ और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किन्नरों को टीके के लिए जागरूक किया। किन्नर समाज को बताया गया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए टीका सुरक्षा कवच की तरह है। ऐसे में बूथ पर जाएं और टीका जरूर लगवाएं। 

विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. आरके माथुर ने बताया कि जिले में मतदाता सूची के आधार पर 18 साल से अधिक उम्र के 142 किन्नर हैं, जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगवाया है। ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस के साथ इनको जागरूक करने के लिए पहुंचे। 

किन्नरों को कहा गया है कि आप घर-घर बधाइयां गाने जाते हैं, ऐसे में टीका बेहद जरूरी है। इससे खुद के साथ औरों का भी बचाव होगा। टीम ने विधान सभा चुनाव लड़ रही राधिका बाई से भी मुलाकात कर टीकाकरण के लिए कहा। इस पर उन्होंने जल्द बैठक कर टीका लगवाने की बात कही। 
विज्ञापन


18345 लोगों को लगा टीका
जिले में रविवार को 509 बूथों पर 18345 लोगों को टीका लगा है। इसमें से 5782 लोगों को टीके का पहला डोज और 12434 लोगों को टीके का दूसरा डोज लगा है। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि रविवार को 15 से 18 साल की उम्र के 2426 किशोरों ने टीके का पहला डोज और 831 किशोरों ने टीके का दूसरा डोज लगवाया है। स्वास्थ्य कर्मचारी-फ्रंटलाइन कर्मचारी और 60 साल से अधिक उम्र के 129 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें