फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2023: मथुरा में जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, गलियों में तैनात रहेंगी चिकित्सकों की 16 टीम

Tue, 05 Sep 2023 10:24 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। मथुरा और वृंदावन में आने वाले भक्तों की भीड़ को देखते हुए संकरी गलियों में मिनी एंबुलेंस रहेंगी। इसके साथ ही चिकित्सकों की 16 टीमें तैनात की जाएंगी। 
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर की गई भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने के लिए मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी अपनी तैयारियों को पूरा कर लिया है। चिकित्सकों व स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन में चिकित्सकों सहित 16 टीमों की तैनाती की गई है। श्रीकृष्ण के जन्म के गवाह बनने के लिए 6 और 7 सितंबर को लाखों श्रद्धालु मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन आएंगे। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए विभाग ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं।

विज्ञापन


इन व्यवस्थाओं के लिए एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वृंदावन की संकरी गलियों में दुर्घटना होने की स्थिति में 4 मिनी एंबुलेंस लगाई जाएंगी। वहीं मथुरा, वृंदावन एवं गोवर्धन में 10 एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। डॉ. भूदेव सिंह को एंबुलेंस व्यवस्था के लिए सह नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जन्मभूमि पर 4 स्थानों पर तैनात होगी टीम
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से 4 प्वाइंट बनाए गए हैं, जिनमें श्रीकृष्ण जन्मस्थान बाल गोपाल विद्यालय, थाना गोविंद नगर, आवासीय गेट पोतरा कुंड एवं श्रीकृष्ण जन्मस्थान गेट नंबर 3 शामिल हैं। यहां दो शिफ्ट में चिकित्साकर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही दो स्थानों पर एंबुलेंस रहेंगी। द्वारिकाधीश मंदिर पर आने वाली भीड़ को देखते हुएसेठजी की हवेली और विश्राम घाट पर एंबुलेंस के साथ चिकित्सकीय टीम मौजूद रहेगी।
 

वृंदावन में तैनात रहेंगी 8 टीमें
श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर 1, गेट नंबर 4, बिहारीजी का चबूतरा, स्नेह बिहारी मंदिर, विलास गोस्वामी का चबूतरा, बिहारी जी पुलिस चौकी, जादौन पार्किंग स्थल, पुरानी वीआईपी पार्किंग, चिकित्सा सहायता केंद्र आईडीएच, सीएचसी वृंदावन पर चिकित्सकीय टीम मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही गोवर्धन व बरसाना में भी टीम मौजूद रहेगी।
 
विज्ञापन

छुट्टियां निरस्त
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन एवं बरसाना में 16 स्थानों पर चिकित्सकों की टीम तैनात रहेंगी। 10 बड़ी और 4 मिनी एंबुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी। सोमवार को सभी जगहों का निरीक्षण भी किया है। सभी चिकित्सकों व स्टाफ की छुट्टियां निरस्त की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें