फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में भर्ती महिला में मिले ब्लैक फंगस के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के बाद अब जिले में ब्लैक फंगस के संदिग्ध केसों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को कोविड लेवल-टू अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण मिले। जिला अस्पताल से सीएमएस के निर्देश पर महिला को केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी प्रमोद कुमार सक्सेना की पत्नी रजनी सक्सेना (55) के कोरोना संक्रमित होने पर कोविड लेवल टू अस्पताल में शनिवार को भर्ती कराया गया था। रविवार को उनमें ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे तो सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग को सूचना दी गई। डॉ. अरविंद, त्वचा रोग विशेष डॉ. गौरांग गुप्ता, नोडल अधिकारी डॉ. आर सिंह, डॉ. आरके सिंह आदि की टीम ने महिला के लक्षणों की जांच की। महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने पर डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू लखनऊ भेजने की सलाह दी। इस पर सीएमएस ने महिला को तुरंत केजीएमयू लखनऊ के लिए भिजवाया। सीएमएस ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी है।
दो लोगों का दिल्ली और नोएडा में चल रहा है उपचार
जिले में ब्लैक फंगस के दो संदिग्ध मरीज पहले भी मिल चुके हैं। घिरोर के गांव लपगवां निवासी ईश्वरी देवी का दिल्ली और विकास भवन के बाबू संजीव यादव का नोएडा के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। ईश्वरी देवी की आंख और जबड़े का ऑपरेशन हो चुका है। वहीं संजीव के परिजनों ने बताया कि सोमवार को उनका ऑपरेशन किया जाएगा।
विज्ञापन

- कोविड लेवल-टू में भर्ती महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखे हैं। महिला को तुरंत केजीएमयू लखनऊ के लिए भेजा गया है। - डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें