कासगंज सोरोंजी में आयोजित स्वास्थ्य मेले में स्टॉल का निरीक्षण करतीं डीएम हर्षिता माथुर
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। आजादी अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए विकास खंड स्तर पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। शनिवार को जिलाधिकारी ने सोरों विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फीता काटकर स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। जिसमें 1023 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। सभी सातों ब्लॉकों में 5612 मरीजों का परीक्षण किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरीश ने बताया शिविर में 1023 मरीजों की जांच व निशुल्क इलाज किया गया। डीसीपीएम केपी सिंह ने बताया सभी ब्लॉक पर अब तक 5612 मरीजों का परीक्षण किया जा चुका है। जिसमें 762 सीएचसी सहावर, 835 पीएचसी अमांपुर, 745 सीएचसी गंजडुंडवारा, 827 सीएचसी अशोकनगर, 844 सीएचसी पटियाली, 576 पीएचसी सिढ़पुरा, 1023 सीएचसी सोरों मरीजों का परीक्षण किया गया।
मेले में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, एसीएमओ अवनींद्र कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश कुमार, डीपीएम पवन कुमार, डीपीसी सुरेंद्र राठौर, अर्बन हेल्थ कोर्डिनेटर मोहम्मद यूसुफ, परिवार नियोजन विशेषज्ञ राज तोमर, बीपीएम भगेश्वर, बीसीपीएम चंद्रिका, परिवार नियोजन काउंसलर पूनम सक्सेना, महिला कल्याण अधिकारी रितु यादव व रूचि यादव, एलटी उमाशंकर पारस, सोनाक्षी, विनीता, शादान खान रहे।