फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले बाबा के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ: माथा टेकने आ रहे लोग, मृतक आश्रितों को एक-एक करोड़ देने की मांग

Mon, 08 Jul 2024 01:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

साकार हरि के सत्संग में 121 लोगों की भगदड़ में कुचलकर जान चली गई। इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने भोले बाबा के आगरा स्थित आवास पर धरना शुरू कर दिया है। वहीं लोगों के यहां पर माथा टेकने के लिए आने का क्रम लगातार जारी है। 
 
विज्ञापन
Hathras accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में साकार हरि बाबा के एक दिवसीय सत्संग में भगदड़ के दौरान 121 लोगों ने जान गवां दी। इसके बाद भी भोले बाबा के लिए लोगों में अंधी श्रद्धा कम नहीं हो रही है। आगरा के शाहगंज में भोले बाबा के बंद मकान पर लोग माथा टेकने आ रहे हैं। तो वहीं यहां पर आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव ने धरना देना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन





 

आगरा में आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्णगोपाल उपाध्याय ने भोले बाबा की गिरफ्तारी के लिए केदार नगर स्थित आवास पर धरना शुरू कर दिया है। वे यहां हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। वहीं हैरानी की बात तो ये है कि भोले बाबा के घर पर बैनर लगाया गया है कि 123 मौतों का जिम्मेदार कौन और कब होगी गिरफ्तारी। ये बैनर लगा है और लोग बंद मकान पर माथा टेकने के लिए आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कृष्णगोपाल उपाध्याय ने बताया कि उनकी मांग है कि भोले बाबा को गिरफ्तार का जेल भेजा जाए। भोले बाबा अपनी तरफ से मृतक के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा दे। वहीं प्रदेश सरकार से इनके लिए सरकारी नौकरी की मांग की है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें