सोरोंजी। तीर्थनगरी में अगाध आस्था का केंद्र हरि की पौड़ी में प्रदूषण उच्च स्तर पर है। हजारों मछलियां मर रहीं हैं। यहां के तीर्थ पुरोहितों व बाशिंदों में इसको लेकर काफी आक्रोश है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर हरि की पौड़ी में स्वच्छ जल का सतत प्रवाह सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना बनाने की मांग की है।
गोरहा माइनर से शुद्ध जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही
सोरोंजी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी हर्षिता माथुर को ज्ञापन सौंपकर हरि की पौड़ी में प्रदूषित जल को बदलने की मांग की है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष अनीता उपाध्याय ने कहा कि सोमवती अमावस्या पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगास्नान को हरि की पौड़ी पर पहुंचे थे। इसके कारण जल प्रदूषित हो गया। गोरहा माइनर से शुद्ध जल की आपूर्ति नहीं हो पा रही, जिसके कारण हजारों मछलियां मर रहीं हैं। इस दौरान शिवम भारद्वाज, विकास निर्भय, आकाश तिवारी, अजित पचौरी, सतीश बरवारिया, राज वैभव महेरे, गोपाल भारद्वाज, अभिषेक वशिष्ठ, अमित तिवारी, राजवंश उपाध्याय, राधाकृष्ण विजय आदि मौजूद रहे।
ब्राह्मण कल्याण सभा ने पालिका के ईओ को हटाने की उठाई मांग
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा ने हरि की पौड़ी के प्रदूषित जल को लेकर कड़ा आक्रोश जाहिर किया है। नगरपालिका के ईओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। उन्होंने मांग उठाई है कि हरि की पौड़ी में सतत जल प्रवाह की कार्ययोजना बनाई जाए और नगरपालिका व्यवस्थाएं करने में असफल साबित हो रही है। नगरपालिका का जिम्मा किसी एसडीएम स्तर के अधिकारी को सौंपा जाए और एसडीएम की निगरानी में विशेष सफाई व्यवस्था की जाए। इस दौरान ब्राह्मण कल्याण सभा अध्यक्ष शरद पांडेय, अनुपम मिश्र, प्रशांत चौधरी, शिव वैन्देल, आशीष भारद्वाज, मनोज मिश्रा, हरिओम पचौरी, रोहित देवल, दीपक निर्भय, अनुज तिवारी, हिमांशु उपाध्याय उपस्थित रहे।