फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी पर्यटन ने दी तीर्थनगरी के विकास के बजट को सैद्धांतिक सहमति

विज्ञापन
कासगंज के सोरों की हरि की पैड़ी। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों। तीर्थनगरी के विकास के लिए तैयार डीपीआर को बजट मिलने की दिशा में प्रगति हो रही है। डीजी पर्यटन जितेंद्र कुमार ने एडीएम योगेंद्र कुमार के साथ लखनऊ में हुई बैठक में इसे सैद्धांतिक सहमति दी है। इससे जल्दी ही हरि की पैड़ी के हालात सुधरने की उम्मीद जागी है।
विज्ञापन

आर्किटेक्ट अब्दुल रऊफ ने प्रोजेक्टर के माध्यम से डीजी को हरि की पैड़ी के सुदंरीकरण के डीपीआर का प्रस्तुतीकरण किया। इससे संतुष्ट डीजी पर्यटन ने कार्यदायी संस्था यूपीसीएल व आर्किटेक्ट इंजीनियर को कुछ सुझाव देकर डीपीआर को मोडिफाई कर दोबारा दिखाने को कहा।
उन्होंने सुझावों में सर्व प्रथम श्रद्धालुओं की बेसिक आवश्यकताओं जैसे हरि की पैड़ी में शुद्ध जल, प्रसाधन, गुुणवत्तापरक परिक्रमा मार्ग, स्वच्छता आदि को प्राथमिकता के आधार पर लेने के निर्देश दिए। इस अवसर पालिका अध्यक्ष मुुन्नी देवी, ईओ संतराम सरोज, कार्यदायी संस्था यूपीसीएल के परियोजना प्रबंधक, आर्किटेक्ट संस्था मान ग्रुप के इंजीनियर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें