फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम देख मेडिकल स्टोर बंद कर भागा संचालक

विज्ञापन
भोगांव में मेडिकल स्टोर पर नोटिस चस्पा करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को भोगांव में नकली दवा बेचने वालों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम को देखकर संचालक अपना मेडिकल स्टोर बंद कर भाग निकला। इसके बाद टीम ने दुकान पर कारण बताओ नोटिस चस्पा किया है। वहीं एक अन्य मेडिकल स्टोर के स्थान पर प्लाइवुड की दुकान संचालित मिली। इस पर औषधि निरीक्षक ने लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल सबसे पहले वे अंसार मेडिकल स्टोर पर पहुंचीं। यहां उन्होंने दवाओं का स्टॉक देखने के साथ ही अभिलेख भी जांचें। इसी दौरान पास के विकास मेडिकल स्टोर का संचालक शटर बंद कर भागने लगा। उसे टीम ने देख लिया। इसके बाद औषधि निरीक्षक ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का नोटिस दुकान पर चस्पा किया है। वहीं, राज मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण करने पहुंची टीम तो कहीं मेडिकल स्टोर ही नहीं मिला।
लाइसेंस में जिस दुकान का नक्शा लगा था उसमें प्लाइवुड की दुकान संचालित हो रही थी। टीम ने आसपास भी जानकारी जुटाई, लेकिन किसी ने मेडिकल के बारे में जानकारी नहीं दी। इस पर औषधि निरीक्षक ने लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। टीम की कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। टीम में औषधि निरीक्षक उर्मिला अग्रवाल, औषधि अनुसेवक रामकुमार और गौरव कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर पर निरीक्षण किया गया था। एक संचालक दुकान बंद कर भाग गया तो वहीं दूसरे मेडिकल का ही पता नहीं चला। दोनों ही दुकानदारों पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

-उर्मिला अग्रवाल, औषधि निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें