आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्सबज में शनिवार को हिमांशु चंद्रा मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट में जबरदस्त रोमांच दिखा। प्रतियोगिता में तीनों वर्गों के एकल फाइनल और सेमी फाइनल मुकाबले खेले गए।
स्टार्स वर्ग के एकल फाइनल में हार्दिक पालीवाल ने आशीष जसरोटिया को 21-9, 18-21, 21-18 से हराया। तीसरे स्थान के लिए भूपेश झा ने नमन गुप्ता को 21-10 से पराजित किया। लीजेंड वर्ग के एकल फाइनल में राजीव अग्रवाल ने विक्रम पंवरिया को 21-6, 21-2 से हराया। तीसरे स्थान के लिए दीपक कुकरेजा ने आवेग मित्तल को 21-6 से मात दी। सुपर लीजेंड वर्ग में मुकेश ने एकल फाइनल में प्रशांत जैन को 21-14, 21-5 से हराकर खिताब जीता। तीसरे स्थान पर दिव्येंदु गुप्ता ने अंजुल शर्मा को 21-12 से हराया।
युगल मुकाबलों के स्टार्स वर्ग सेमीफाइनल में आशीष जसरोटिया और विनीत अग्रवाल की जोड़ी ने शिवम अग्रवाल व भूपेश झा की जोड़ी को 15-9, 13-15, 15-6 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में कपिल अग्रवाल और हार्दिक पालीवाल की जोड़ी ने अंकुर अग्रवाल व नमन गुप्ता को 15-3, 15-6 से हराया।
लीजेंड वर्ग में राहुल अग्रवाल और विक्रम पंवरिया ने दिव्यांशु गुप्ता व गौरव टंडन को 15-9, 15-14 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में कुनाल ग्रोवर और राजीव अग्रवाल ने गौरव सिंघल व डॉ. शुभम जैन की जोड़ी को 15-2, 15-7 से हराया। सुपर लीजेंड वर्ग में मुकेश राणा और गौरव गुप्ता ने मुकेश व पुनीत खंडेलवाल को 15-8, 15-14 से हराया। जबकि अनूप अग्रवाल और दानिश अली की जोड़ी ने निश्चल जैन व प्रशांत जैन को 15-7, 15-9 से मात दी।
टूर्नामेंट के दौरान भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, रामानंद चौहान, डॉ. निशांत चौहान, उदय गोयल आदि मौजूद रहे। आयोजक डॉ. पराग गौतम ने बताया कि रविवार को दोपहर 2 बजे से युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले और टीम प्रतियोगिता खेली जाएगी। शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा।