फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिलीवर क्रिकेट अकादमी टूर्नामेंट में दर्ज की जीत

Sun, 18 Jan 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पुरस्कार देते अति​थि
विज्ञापन
आगरा। दयालबाग कॉसमॉस क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे स्व. इरशाद खान मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को बिलीवर क्रिकेट अकादमी ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटंस क्रिकेट अकादमी ने निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 16.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। आरव ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। प्रथम गुप्ता ने 4 और अंश राजपूत ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलीवर क्रिकेट अकादमी ने 2 विकेट पर 80 रन बनाकर मैच जीत लिया। चंद्रिका यादव ने नाबाद 32 व अर्जुन पचौरी ने नाबाद 31 रन बनाए। आशी जैन ने 2 विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रथम गुप्ता को आयोजक सचिव द्रवित शर्मा ने प्रदान किया। अंपायर प्रशांत सिकरवार व आदर्श ठाकुर रहे। मैच के दौरान फिरोज खान, मुकेश शर्मा, हरीश गुप्ता, अभय बाथम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें