फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जन्मोत्सव आज, इन दो शुभ मुहूर्त में कर सकेंगे पूजा; जानें पूजन विधि

Tue, 23 Apr 2024 08:43 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Hanuman Jayanti 2024: चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव  23 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। अंजना और केसरी के पुत्र हनुमान जी को वानर देवता, बजरंगबली और वायु देव भी कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान हनुमान का जन्म हुआ था।
 
विज्ञापन
हनुमान जयंती 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हनुमान जी का जन्मोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोमवार को मंदिरों में दिनभर साज-सज्जा चलती रही। शहर के प्राचीन प्रमुख मंदिरों में रामचरित मानस के पाठ हुए। ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि जिस चित्रा नक्षत्र में हनुमानजी का जन्म हुआ था, वह नक्षत्र भी हनुमान जन्मोत्सव के दिन रहेगा। पूजा के लिए दो शुभ मुहूर्त हैं। उन्होंने बताया कि पहला शुभ मुहूर्त सुबह 9:03 बजे से दोपहर 1:58 बजे तक और दूसरा शुभ मुहूर्त रात 8:14 बजे से 9:35 बजे तक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 23 अप्रैल को सुबह 3:25 बजे से 24 को सुबह 5:18 बजे तक है।
विज्ञापन


 

हनुमान जयंती पूजा विधि
सबसे पहले लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। इसके बाद हनुमानजी के साथ श्रीराम की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद फूल, माला, सिंदूर आदि चढ़ाने के साथ भोग में बूंदी, बेसन के लड्डू, तुलसी आदि चढ़ा दें।

 

उपाय करने से मिलेगा लाभ
ज्योतिषाचार्य अनिता पाराशर ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव  के दिन किसी हनुमान मंदिर में जाकर आपको मीठे पान का बीड़ा और सिंदूर अर्पित करना चाहिए। यह उपाय आपके सभी संकटों को दूर कर सकता है। इस उपाय को करने के बाद हनुमान चालीसा का आपको कम-से-कम 108 बार जप करना चाहिए।

आर्थिक तंगी और कॅरिअर से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए हनुमान जयंती के दिन घर के मंदिर में तेल का दीपक जलाएं और उसके बाद दो लौंग उसमें डाल दें। श्रद्धापूर्वक हनुमानजी की अर्चना करें।


 

किसी कानूनी मामले में फंसे हैं या कहीं कोई सरकारी कार्य अटका है तो हनुमान जयंती के दिन लाल चोला हनुमानजी को अर्पित करना चाहिए।
इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि दोष और मंगल दोष से भी मुक्ति मिलती है। यथासंभव जरूरतमंद लोगों की सहायता कर भी आप बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

मनोकामना के लिए 11 पीपल के पत्तों पर जय श्रीराम लिखकर किसी हनुमान मंदिर में रखें। याद रखें कि इन पत्तों को हनुमानजी के पैरों में न रखें। विशेष फल के लिए बजरंग बाण का पाठ कर सकते हैं।
हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान चालीसा का 108 बार जप करने से आपके अंदर की नकारात्मकता दूर होती है और आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें