फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साथ में लगाया फंदा, अलग-अलग श्मशान में हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 23 Sep 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। ग्राम मंगदपुर में प्रेमी युगल ने प्रेम की खातिर साथ जीने मरने की कसम को पूरा करने के लिए एक साथ एक ही रस्सी से फंदा लगा लिया हो पर, लेकिन परिजनों ने उनके अंतिम संस्कार के लिए अलग-अलग श्मशान घाटों का चयन किया। देर रात गांव में शव पहुंचने के बाद उनके अंतिम संस्कार कर दिए गए।
विज्ञापन

प्रेमी युवक उपदेश (18) पुत्र सूरज पाल यादव और प्रेमिका राधा (22) पुत्री राकेश यादव के शव पोस्टमार्टम के बाद देर रात पुलिस की सुरक्षा में गांव पहुंचे। शवों के गांव पहुुंचते ही चीत्कार मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण दोनों परिवारों के घरों के पास जमा हो गए। राधा के शव को परिजन ग्राम विलौली मार्ग पर स्थित शमशान घाट पर ले गए। जहां उसके जुड़वा भाई राजू ने अंतिम संस्कार की क्रिया को पूरा किया। रात 9:30 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया।
प्रेमी युवक उपदेश के शव को परिजन मिजखुरी मार्ग पर स्थित शमशान घाट ले गए। जहां रात लगभग 10:30 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार की क्रिया उसके बड़े भाई अखिलेश ने पूरी की। कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों के शवों का रात में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के समय पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें