फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही हैंडपंप को रीबोर दिखाकर निकाल ली धनराशि

विज्ञापन
26एमएनपी-38-गांव में लगा हैंडपंप - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सरकारी धनराशि का गबन करने वाली ग्राम पंचायतों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। अब इसमें विकास खंड जागीर की ग्राम पंचायत पुडरी का नाम भी जुड़ गया है। यहां हैंडपंप रीबोर के नाम पर लाखों की अनियमितता की गई। नियमों को ताक पर रखकर प्रधान और सचिव ने सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पुडरी में प्रधान प्रदीप कुमार ने वित्तीय वर्ष 2018 में 49 हैंडपंप रीबोर के नाम पर धनराशि आहरित कर ली। एक शिकायत पर जांच हुई तो पता चला कि ग्राम पंचायत में हैंडपंप रीबोर हुए ही नहीं हैं। जो हैंडपंप बिल्कुल सही थे, उन्हें ही दोबारा रीबोर दर्शाकर धनराशि निकाली गई है। औसतन एक हैंडपंप पर तीस हजार रुपये खर्च किया गया। ऐसे में सभी हैंडपंपों के रीबोर पर करीब 15 लाख रुपये खर्च हुए।
ग्राम पंचायत पुड़री में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी भी बनी हुई है। शासन और प्रशासन के निर्देश हैं कि जिन ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी बनी हुई है, उनमें हैंडपंपों को रीबोर न कराया जाएगा। ऐसे में प्रधान प्रदीप कुमार और सचिव अनुज मिश्रा ने इसका भी उल्लंघन किया। जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आने के बाद अब पंचायत राज विभाग कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। इसके अलावा राज्य वित्त और 14वें वित्त से कराए गए कार्यों की भी जांच कराई जा रही। इसमें भी घोटाला सामने आ सकता है।
विज्ञापन

नए हैंडपंप भी लगाए गए
ग्राम पंचायत पुडरी में टंकी चालू होने के बाद नए हैंडपंपों की भी स्थापना कराई गई। जबकि शासनादेश के तहत ये गलत है। ऐसे में लाखों रुपये की लागत से हैंडपंप लगाना भी प्रशासन की नजरों में अनियमितता ही है। इस धनराशि की भी रिकवरी ग्राम प्रधान और सचिव से की जाएगी।
ग्रामीणों ने की थी शिकायत
ग्राम पंचायत पुडरी में घोटाले की शिकायत कुछ ग्रामीणों ने डीएम से की थी। गांव जरारा निवासी सूबेदार सिंह, रोशन सिंह, बदन सिंह ने डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में हैंडपंप रीबोर, शौचालय और आवास आवंटन में फर्जीवाड़े की बात कही थी। इसके बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए थे।
ग्राम पंचायत पुड़री में जांच चल रही है। कुछ अनियमितताएं सामने आई हैं, हालांकि अब तक राज्य वित्त और 14वें वित्त से कराए गए कार्यों की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें