फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम ने दो क्लीनिक किए सील

विज्ञापन
आर्युवेदिक डॉक्टर के यहां मिली एलोपैथिक दवाएं। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झोलाछाप के खिलाफ मंगलवार को अभियान चलाया। गोरहा में दो महिला अपनी चिकित्सकीय योग्यता से संबंधित कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सकीं। उनके यहां गर्भपात करने का सामान भी मिला है। डिप्टी सीएमओ ने दोनों के क्लीनिक सील कर दिए। गोरहा में ही तीन आयुर्वेदिक चिकित्सकों के क्लीनिक पर एलोपैथिक दवाएं मिलीं, जिन्हें नोटिस जारी किया है। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश ने गोरहा में सुषमा और रजनी के क्लीनिक पर छापा मारा। दोनों ही महिला कोई डिग्री या दस्तावेज नहीं दिखा सकीं।
विज्ञापन

दोनों के यहां गर्भपात करने का सामान भी मिला। डिप्टी सीएमओ ने प्रथम दृष्टया पाया कि दोनों ही महिला गर्भपात करती हैं। डिप्टी सीएमओ ने दोनों के प्रतिष्ठान सील कर दिए हैं और उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में दस्तावेज पेश करने को कहा है। चेतावनी दी है कि दस्तावेज नहीं दिखाए तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। गोरहा पुल पर ही डिप्टी सीएमओ ने बीईएमएस डिग्री धारक आयुर्वेदिक चिकित्सक जुगलकिशोर, नंदकिशोर के क्लीनिक देखे और जीवन ज्योति हॉस्पिटल पर भी छापा मारा। इन तीनों की क्लीनिकों पर एलोपैथिक दवाएं पाई गईं। डिप्टी सीएमओ ने नोटिस जारी कर पूछा है कि एलोपैथिक दवाएं क्लीनिक पर क्यों मंगाई गईं और इनका प्रयोग क्यों कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें