फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को मां की सुपुर्दगी में सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव से 13 दिन पहले घर से लापता हुई किशोरी को बाल कल्याण समिति ने उसकी मां की सुपुर्दगी में सौंपा है। किशोरी की मां से 50 हजार रुपये का मुचलका कार्यालय में जमा कराया है। किशोरी को ले जाने वाले युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी पांच अप्रैल 2021 को घर से लापता हो गई थी। तलाश के बाद पता नहीं चलने पर किशोरी के पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ किशोरी को फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने किशोरी और युवक को थाना क्षेत्र में एक स्थान से बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
किशोरी को बाल कल्याण समिति में पेश किया। समिति के सदस्य आराधना गुप्ता, रामप्रताप सिंह चौहान ने किशोरी की काउंसिलिंग की। इसके बाद उसकी मर्जी के आधार पर उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया। किशोरी की मां से 50 हजार रुपये का मुचलका जमा कराया गया है। मां को हिदायत दी गई समिति के बुलाने पर किशोरी को समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें