फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, तैयरियों में जुटा रहा प्रशासन

विज्ञापन
17एमएनपी-26-डॉ. किरन सौजिया डिग्री कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते प्रेक्षक अनिल कु? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में दूसरे चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जाएगी। सभी नौ ब्लॉकों में बनाए गए स्ट्रांग रूम से ही पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए शनिवार को दिनभर प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। मुख्य विकास अधिकारी ने रवानगी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन

19 अप्रैल को जिले में 2085 बूथों पर पंचायत चुनाव के विभिन्न पदों के लिए मतदान होना है। इसके लिए रविवार को ब्लॉकों में बनाए गए स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए पहले से ही तैयारियां की गई हैं। लेकिन इसके बाद भी इंतजामों को फुल प्रूफ बनाने के लिए प्रशासन दिनभर दौड़ता रहा। मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया ने खुद इसकी कमान संभाली। उन्होंने सभी ब्लॉकों के रवानगी स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
रविवार को सुबह से ही रवनगी स्थलों पर मतदान कार्मिक पहुंचना शुरू हो जाएंगे। यहां से उन्हें ड्यूटी कार्ड वितरित करने के बाद मतपत्र, मतपेटिकाएं और मतदान संबंधी अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस बल के साथ उन्हें उपलब्ध वाहन से पोलिंग पर भेज दिया जाएगा। जिले में लगभग दस हजार कार्मिकों की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है। सभी को समय से रवानगी स्थल पर पहुंचने के लिए सीडीओ ने सभी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

रवानगी स्थलों पर मौजूद रहेगी चिकित्सकों की टीम
पोलिंग पार्टी की रवानगी के लिए चयनित स्थलों पर चिकित्सकों की भी एक टीम रहेगी। बीमारी के नाम पर ड्यूटी कटवाने के लिए आवेदन करने वालों का यहां एक टीम परीक्षण करेगी। अगर परीक्षण के दौरान कोई चुनावी ड्यूटी करने में अक्षम मिलता है तो उसे मतदान ड्यूटी से छूट दी जाएगी।
कार्मिकों की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, दिया जाएगा मास्क
सभी मतदान कार्मिकों की रवानगी से पूर्व थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें मतदान के दौरान पहनने के लिए ग्लव्स और मास्क दिए जाएंगे। मतदान के दौरान समय-समय पर हाथ सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइजर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
ब्लॉकवार बनाए गए स्ट्रांग रूम
-सुल्तानगंज, नेशनल डिग्री कॉलेज, भोगांव।
-मैनपुरी, किरन सौजिया डिग्री कॉलेज, मैनपुरी (डीएलएड संकाय)।
-जागीर, चौ. सूरज सिंह महाविद्यालय, जागीर।
-किशनी, रामसिंह महाविद्यालय, किशनी।
-करहल, श्री नत्थू सिंह डिग्री कॉलेज, करहल।
-बरनाहल, केवीएस डिग्री कॉलेज, बरनाहल।
-घिरोर, कृषि उत्पादन मंडी समिति, घिरोर।
-कुरावली, देवनागरी इंटर कॉलेज, कुरावली (जूनियर विंग)
वर्जन
सभी रवानगी स्थलों पर मतदान पार्टियों की रवानगी के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी कार्मिक समय से निर्धारित स्थल पर पहुंचकर मतपत्र व सामान प्राप्त करें। यहां से उन्हें पोलिंग पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ईशा प्रिया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें