फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मतदेय स्थल का हैंडपंप खराब, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Mon, 29 Apr 2024 05:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदेय स्थल का हैंडपंप खराब, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
विज्ञापन

- सेक्टर मजिस्ट्रेट से ग्रामीणों ने की शिकायत फिर भी नहीं हुआ निदान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय जवापुर मतदेय स्थल है। यहां लगा हैंडपंप खराब है। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। दो दिन पहले यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे सेक्टर मजिस्ट्रेट से ग्रामीणों ने इसकी शिकायत की लेकिन इसके बाद भी हैंडपंप ठीक नहीं किया गया। इससे यहां पहुंचने वाले मतदान कार्मिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय जवापुर पर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब है। इसकी जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां मतदेय स्थल भी है। बूथ संख्या 208 और 209 के सेक्टर मजिस्ट्रेट बीडीओ कुरावली गोविंद पाल 27 अप्रैल को मतदेय स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां ग्रामीणों ने खराब हैंडपंप की उनसे शिकायत की लेकिन इसके बाद भी हैंडपंप को ठीक नहीं किया जा सका। ग्रामीणों का कहना है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि बूथ पर पेयजल आदि की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं लेकिन इसके बाद भी हैंडपंप को ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें