फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रॉली से गेहूं उतार रहा युवक ठोकर खाकर गिरा, मौत

Mon, 29 Apr 2024 05:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉली से गेहूं उतार रहा युवक ठोकर खाकर गिरा, मौत
विज्ञापन

- गांव लालपुर में हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। गांव लालपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गेहूं उतार रहा एक युवक अचानक ठोकर खाकर गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। पुलिस के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए मोर्चरी में रखवाया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नरैनीपुर निवासी मनोज दिवाकर (32) सोमवार की सुबह गांव लालपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली से गेहूं उतरवा रहा था। उसके साथ दो अन्य साथी भारत सिंह और नीलम भी थे। गेहूं उतारने के बाद मनोज ने एक बोरी सिर पर रखी और ले जाने लगा। तभी उसे ठोकर लगी और वह जमीन पर जा गिरा। कुछ देर तक जब मनोज नहीं उठा तो साथी उसके पास गए। देखा तो वह अचेत अवस्था में था। मनोज को बेहोश देख वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए। युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इस बीच मृतक के परिजन भी आ गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें