फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल में प्रेमी ने की आत्महत्या, 2 पेज के सुसाइड नोट में लिखी जान देने की ऐसी वजह...प्यार से उठ जाएगा यकीन

Mon, 27 May 2024 08:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

प्रेमिका से मिलने आए हमीरपुर के एक युवक ने टूंडला के एक होटल में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह प्रेमिका के परिजन द्वारा की गई पिटाई से आहत था। युवक ने आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने परिजन को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। यहां प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी समय से होटल में पहुंच गया। प्रेमिका का इंतजार करता रहा। जब वो नहीं आई तो सुसाइड नोट लिखकर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन


दो पेज का मिला सुसाइड नोट 
पुलिस को होटल में मौके से मिला सुसाइड नोट दो पेज का था। इस सुसाइड नोट पर हमीरपुर के युवक मुकेश ने प्रेमिका का फोटो और उसका आधार कार्ड भी लगाया था। उसके घर पर भी रुका है। शादी की भी बात चली थी, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई थी। होटलकर्मियों के अनुसार कमरे में घुसने के बाद वह फिर नहीं निकला। जिस रस्सी से उसने फंदा लगाया था, वह होटल की नहीं है, रस्सी वह स्वयं लाया था।

 

प्रेमिका के इंस्टाग्राम पर कर दिए थे फोटो अपलोड
पुलिस के मुताबिक पूर्व में परिजन से मिलने के बाद शादी की बात हुई, किंतु उसकी आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर युवती के परिजन ने इन्कार कर दिया था। प्रेमिका से बातचीत भी बंद हो गई थी। तब युवक ने प्रेमिका के फोटो अपलोड कर दिए थे। इससे प्रेमिका के परिजन परेशान थे। शनिवार को परिजन ने उसे बुलाकर फोटो हटाने के लिए कहा तथा फोटो हटाने पर उसकी पिटाई की। प्रेमिका के नंबर पर युवक ने चार हजार रुपये भी ट्रांसफर किए हैं।
 

युवती से इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, फिर हुआ प्यार
मृतक युवक ने सुसाइड नोट में लिखी कहानी में बताया है कि उसकी दोस्ती करीब एक साल पूर्व फिरोजाबाद के हुमायूंपुर निवासी युवती से इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोनों के बीच बातचीत इतनी बढ़ी कि प्यार में बदल गई। दोनों पहले मिलते भी रहे थे और वह प्रेमिका के घर भी गया था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए पहले प्रेमिका के परिजन मान गए थे, किंतु बाद में उसकी आर्थिक स्थिति को देख वे बदल गए।

फंदा कसने से पूर्व की थी प्रेमिका से बात
पुलिस को मृतक के पास से उसका मोबाइल मिला है। पुलिस ने जब उसका मोबाइल चेक किया तो पता चला कि युवक ने रविवार सुबह चार बजे भी प्रेमिका से बात की थी। प्रेमिका से बात करने के बाद ही उसने फंदा लगाकर खुदकशी की है।

रस्सी लेकर होटल पहुंचा था युवक
होटल कर्मियों के अनुसार कमरे में घुसने के बाद वह फिर नहीं निकला। जिस रस्सी से उसने फंदा लगाया था, वह होटल की नहीं है, रस्सी वह स्वयं लाया था।
विज्ञापन

सुसाइड नोट पर लगाया प्रेमिका का फोटो
पुलिस को मौके से मिला सुसाइड नोट दो पेज का था। इस सुसाइड नोट पर मुकेश ने प्रेमिका का फोटो और उसका आधार कार्ड भी लगाया था। उसके घर पर भी रुका है। शादी की भी बात चली थी, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें