फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कल शाम आधे शहर को नहीं मिलेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से जुड़े आधे शहर के लोगों को 15 मई की शाम को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। जलकल विभाग शुक्रवार को मुख्यालय स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर फ्लोमोटर बदलने और 8वीटी प्लांट पर ट्रांसफर बदलने का काम करेगा। इस तकनीकी कार्य के चलते शाम को जलापूर्ति पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के कारण जीवनी मंडी वाटर वर्क्स से जुड़े कमला नगर, बल्केश्वर, बेलनगंज, दयालबाग, रकाबगंज, छीपीटोला, ताजगंज और छावनी क्षेत्र समेत आस-पास के इलाकों में 15 मई की शाम को पानी की आपूर्ति बाधित होगी।
विज्ञापन

जलकल के प्रभारी महाप्रबंधक संघ भूषण ने बताया कि पानी की भारी किल्लत होने पर टैंकर के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें।
टोल-फ्री नंबर: 1800-2702722
कंट्रोल रूम नंबर: 8192095401
व्हाट्सएप नंबर: 8192095734
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें