फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एमजी रोड से हटाई बैरिकेडिंग, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
एमजी रोड पर सुरशरण के पास मेडिकेटिंग हटा दी गई है इससे आप भवन में लोगों को राहत मिल गई है
विज्ञापन
आगरा। एमजी रोड और हाईवे पर मेट्रो के निर्माण से लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कहीं बैरिकेडिंग तो कहीं गड्ढों से दिक्कत हो रही है। इसको देखते हुए जिलाधिकारी ने मेट्रो अधिकारियों को निर्देश दिए। इसका असर यह हुआ कि रावली और कलेक्ट्रेट पर सड़क की मरम्मत का काम पूरा करा दिया गया है। अलग-अलग पॉइंट पर बैरिकेडिंग हटाकर भी राहत दी जा रही है। आने वाले दिनों में पूरी तरह से बैरिकेडिंग हटा दी जाएगी। इससे यातायात सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन




जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मेट्रो के अधिकारियों को तलब किया था। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सड़क निर्माण करने और बैरिकेडिंग हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर मेट्रो ने कार्य शुरू करा दिया है। दूसरे कॉरिडोर में जिन प्रमुख स्थानों पर पिलर बनाने और यू गर्डर रखने का कार्य पूरा हो गया है, वहां से बैरिकेडिंग हटा दी गई हैं। इसमें आगरा काॅलेज, हरीपर्वत और सूरसदन के आसपास का क्षेत्र शामिल हैं। मॉल रोड से ज्यादातर बैरिकेडिंग हटा दी गई हैं।



कैंट क्षेत्र में सुल्तानपुरा, सदर बाजार मेट्रो स्टेशन के आसपास, प्रतापपुरा से कलेक्ट्रेट परिसर के बीच विभिन्न स्थानों, सुभाष पार्क, धाकरान चैराहा, आगरा कॉलेज के आसपास, नगर निगम कार्यालय के सामने एवं मॉल रोड, रकाबगंज डिवीजन, पिलर नं.112 से 114 पैच कार्य करा दिया है। एमजी रोड पर पिलर नंबर 134 से 136 और पिलर नंबर 149 (होटल मोती पैलेस) पैच कार्य चल रहा है। रावली मंदिर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर गड्ढे भर दिए गए हैं। कलेक्ट्रेट मोड़ पर भी सड़क बना दी गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि मेट्रो के कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। संबंधित एजेंसियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें