फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा जाने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

Sun, 03 Nov 2024 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। - फोटो : रोडवेज बस में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज के तमाम दावों के बीच भाई दूज पर रविवार को यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही महिलाओं की भीड़ के चलते रोडवेज बसों का संकट गहरा गया। रोडवेज की बसों में भीड़ दिखी। फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा जाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

भाई दूज पर रविवार को रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से ही भीड़ उमड़ी। यात्रियों की अपेक्षा बसों की संख्या कम होने से बहनों को परेशानी उठानी पड़ी। फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा की ओर जाने वाली बहनों को बसों का इंतजार करना पड़ा। फर्रुखाबाद और कन्नौज की ओर जाने के लिए रोडवेज बसों का टोटा रहा। इटावा जाने केे लिए बहनें बसों का इंतजार करती रहीं। हालात यह रहे जैसे ही कोई बस आई उसमें बैठने के लिए महिलाओं के बीच मारामारी रही। रोडवेज के भाई दूज के लिए किए गए दावे हवा में उड़ते दिखे। भोगांव, बेवर, कुरावली, किशनी रोडवेज बस स्टैंडों पर बसें बस स्टैंड केे अंदर जाने की बजाए बाहर से ही निकल गईं।

भाई दूज का डग्गामार वाहनों ने जमकर फायदा उठाया। डग्गेमार वाहनों में सवारियां लटकती नजर आईं। वाहन चालकों और मालिकों ने मनमाना किराया वसूल किया। त्योहार पर प्राइवेट बसों में यात्रियों ने मशक्कत करके यात्रा की। अलीगंज और किशनी प्राइवेट बस स्टैंडों पर पूरे दिन भीड़ रही। बसों के आते ही सवारियों में सीट पाने को मारामारी रही। जैसे ही बस आती लोग धक्का मुक्की करते हुए सवारियों को उतरने का मौका देने से पूर्व ही खिड़कियों से होकर घुस जाते थे।
विज्ञापन




जाम लगने से हुए परेशान

भाई दूज पर सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक रही। बाजार सहित प्रमुख स्थानों पर वाहनों के जल्दी निकलने के चक्कर में जाम के हालात बने रहे। वाहनों के कारण लगे जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मी असहाय नजर आए।


दिल्ली मार्ग पर बसों का समय से संचालन कराकर अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए थे। यात्रियोंं की सुविधा के लिए चार कर्मचारी बस स्टैंड पर लगाए गए थे। यात्रियों की अधिकता के कारण कुछ परेशानी हुई होगी।
विज्ञापन


संजीव कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें