फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: कार निकालने को लेकर हुआ विवाद... युवक की गोली मार कर हत्या, भतीजे समेत दो घायल

Sun, 03 Nov 2024 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के कोतवाली इलाके के मोहल्ला यदुवंश नगर में कार निकालने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के भतीजे समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। 
विज्ञापन


मोहल्ला यदुवंश नगर निवासी रवि शर्मा (45) का भतीजा कृष्णा सुबह गाड़ी निकाल रहा था। रास्ते में खड़ी पड़ोसी लव यादव की कार को हटाने के लिए कहा तो उसने गलियां देते हुए पिटाई कर दी। 

उक्त विवाद के बाद दोनों पक्ष के लोग आ गए। बीच बचाव में आए रवि शर्मा को लव यादव ने पिता की सरकारी रायफल से गोली मार दी। गोली लगने से रवि शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


रायफल की बट लगने से कृष्णा सहित दो लोग घायल हो गए। हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें