विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी एमएलसी चुनाव में लगी है। इससे उप निबंधक कार्यालय प्रथम, द्वितीय और तृतीय बंद रहे। चतुर्थ और पंचम में कार्य हुआ। भीड़ को देखते हुए कार्यालय दो घंटे अतिरिक्त खोलने के निर्देश दिए गए।
आगरा खंड स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव में अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगने के कारण बृहस्पतिवार को दो ही निबंधक कार्यालयों पर कार्य हो सका। इससे रजिस्ट्री कराने आए लोगों को परेशानी हुई। उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। शाम को दो घंटे समय बढ़ाकर बैनामे किए गए।
विज्ञापन
तहसील सदर परिसर में पांच उप निबंधक कार्यालय हैं। इन पर प्रतिदिन करीब 250 बैनामे, इकराननामा, किरायानामा, वसीयत व अन्य कार्य होते हैं। विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी एमएलसी चुनाव में लगी है। इससे उप निबंधक कार्यालय प्रथम, द्वितीय और तृतीय बंद रहे। चतुर्थ और पंचम में कार्य हुआ। सुबह से ही भीड़ जुट गई। दोपहर में तो कार्यालयों के बाहर पैर रखने तक की जगह नहीं रही।
बुजुर्ग, महिला और छोटे बच्चे गर्मी से परेशान हो गए। कुछ लोग बिना रजिस्ट्री कराए घर वापस लौटने लगे। इसके बाद एआईजी ने दोनों निबंधक कार्यालयों को दो घंटा अतिरिक्त खोलने के निर्देश दिए और देर शाम तक काम हुआ। तहसील बार एसोसिएशन के महासचिव अरविंद दुबे ने बताया कि तीन कार्यालयों के बंद रहने से दो पर बैनामा का अधिक भार बढ़ गया। इससे कुछ बैनामे ही रह गए।
विज्ञापन
एलएलसी चुनाव कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। इस कारण दो ही उप निबंधक कार्यालयों पर कार्य हो सके। हमने दो घंटे अतिरिक्त कार्यालयों पर कार्य कराकर सभी कार्यों को पूरा करा दिया है। -योगेश कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन