फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जानलेवा बुखार: स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया साहनी की डेंगू से मौत, चार दिन से थीं बीमार

Thu, 28 Oct 2021 03:01 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

डॉ. श्रेया साहनी से शहर के चिकित्सकों ने दुख व्यक्त किया है। डेंगू से आगरा में स्वास्थ्य विभाग के सरकारी आंकड़े मात्र तीन मौत दिखा रहे हैं। लेकिन शहर और देहात से रोजाना करीब इतनी ही मौत हो रही हैं।
विज्ञापन
आगरा: डॉ. श्रेया साहनी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेया साहनी की डेंगू से मौत हो गई। परिजन डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा था। जांच में ड़ेंगू की पुष्टि हुई। शहर के निजी अस्पताल में डॉ. श्रेया का इलाज चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। श्रेया डॉ. अनुभव अग्रवाल की पत्नी थीं। इनके ससुर आगरा के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हरीश चंद्रा हैं। डॉ. हरीश चंद्रा आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पूर्व विभागाध्यक्ष रहे हैं। 
विज्ञापन


आगरा में बेकाबू डेंगू
आगरा में डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार तक ये आंकड़ा 518 पार कर गया। इससे पहले बुधवार को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 36 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें आगरा के 29 मरीज शामिल हैं। एटा के चार, इटावा, हाथरस और फिरोजाबाद के एक-एक मरीज में डेंगू मिला। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि डेंगू के 29 नए मरीज मिलने से आगरा में कुल डेंगू के मरीजों की संख्या 518 हो गई है। इनमें से 278 मरीज ठीक हो गए हैं, तीन की मौत हो चुकी है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि डेंगू वार्ड में अभी 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। सात बच्चों समेत 12 मरीज ठीक हो गए हैं। पांच बच्चों समेत 10 नए मरीज भर्ती किए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...

परेशानी: दिवाली से पहले खराब हुई आगरा की हवा, सांसों में घुल रहा 'जहर', प्रदेश में सातवां प्रदूषित शहर बनी ताजनगरी

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें