फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जखौदा पुल के पास बनाए जा रहे थे तमंचे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। क्षेत्र के जखौदा पुल के समीप एक खंडहर में तमंचा बनाए जा रहे थे। बुधवार की रात मलपुरा पुलिस ने छापा मारकर वहां से पांच तमंचे, कारतूस और उपकरण आदि बरामद किया। तमंचा बनाने वाले दो युवकों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया कि बुधवार की रात पुलिस को जखौदा पुल के नीचे रेलवे लाइन के पास खंडहर में तमंचा बनाए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने वहां छापा मारा। मौके से दो युवकों को तमंचा बनाते पकड़ा। इनमें इसहाक निवासी नगला लेखराज, धनौली मलपुरा और शाहरूख निवासी नैना नगर, नई आबादी, थाना शाहगंज हैं।
पुलिस को मौके से पांच तमंचे, 29 लोहे की नाल, 24 स्प्रिंग के टुकडे़ पांच अधबने तमंचे, 18 कारतूस, 39 रिपिट, लोहा काटने की आरी आदि, एक लोहा गर्म करने का पंखा आदि सामान बरामद हुए। थाना प्रभारी के मुताबिक इसहाक पर आगरा, मलपुरा, मथुरा, भरतपुर में कई मुकदमे दर्ज है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें