फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की ऐसी सुरक्षा: सात फेरों के लिए लगाए गए 10 गनर, पुलिस का रहा सख्त पहेरा; तब हो सकी शादी

Fri, 16 Feb 2024 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के कस्बे में दूल्हे को ये सुरक्षा इसलिए दी गई थी क्योंकि एक दिन पहले मंडप में उस पर गोली चलाई गई। गोली लगने से वो घायल हो गया। उपचार के बाद शादी की रस्में दोबारा हुईं, तो पुलिस ने उसकी सुरक्षा में गनर लगा दिए। 
 
विज्ञापन
दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नौहझील कस्बे में बुधवार रात बदमाशों की फायरिंग में घायल दूल्हा उपचार के बाद विवाह स्थल पर पहुंचा। शादी की रस्में पूरी होने के बाद वह दुल्हन को विदा करा ले गया। इस संबंध में वधू पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला
सोनम पुत्री निरंजन निवासी फरीदमपुर थाना नौहझील की शादी अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव दमुआका निवासी रेखपाल के पुत्र गौरव की बरात नौहझील के रायपुर रोड स्थित एक मैरिज होम में बुधवार रात पहुंची। इसी बीच 5-6 लोग गाड़ी से पहुंचे और फायर कर दिया। गोली दूल्हे गौरव की जांघ में जा लगी और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर पड़ा। पुलिस ने दूल्हे को सीएचसी नौहझील भिजवाया, यहां से डाक्टरों ने मथुरा रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें-  Sachin Tendulkar: पत्नी संग आगरा पहुंचे सचिन तेंदुलकर, मोहब्बत की इमारत का किया दीदार; ताज की खूबसूरती में खोए
 

सुरक्षा में तैनात किए 10 पुलिसकर्मी
मौके पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। मथुरा से उपचार के बाद देर रात दूल्हे गौरव व सोनम की शादी की रस्में पूरी हुईं, लेकिन इस बार पुलिस किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती थी। इसलिए दूल्हे की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 10 गनर दूल्हे की सुरक्षा में लगाए गए, जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन ने सात फेरे लिए। 

ये भी पढ़ें-   भाई बना जान का दुश्मन: बाप-बेटे को मारी गोली, भतीजे की मौत; छोटे भाई की हालत गंभीर
विज्ञापन

अगले दिन विदा कराकर ले गया दुल्हन
इसके बाद बृहस्पतिवार को दूल्हा दुल्हन को विदा करा कर साथ ले गया। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सोनम के पिता निरंजन सिंह की तहरीर पर तेज सिंह, राहुल व वीरेंद्र निवासी फरीदमपुर थाना नौहझील के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं निरंजन का आरोप है कि तीनों ने 20 जनवरी को धमकी देकर सबक सिखाने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें