सभी प्रतिभागियों ने बड़ी कुशलता से अपनी बात रखी। यह अलग बात है कि पुरस्कार कुछ लोगों को मिला। अमर उजाला ने विषय अच्छा रखा था। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हमारे पास विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। इसे संजोकर रखने की जरूरत है।- प्रो. मोहम्मद अरशद, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि
श्री मुरारीलाल माहेश्वरी जी की स्मृति में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कदम है। युवाओं को स्वच्छंद तरीके से अपना विचार रखने का मौका मिला। युवाओं को संविधान का सम्मान करना चाहिए। इस देश को संभालकर रखना है।’-डॉ. मधुरिमा शर्मा, विभागाध्यक्ष, सेंट जोंस कॉलेज
अपनी विचार रखने के लिए छात्र-छात्राओं को अमर उजाला ने बड़ा मंच दिया। प्रत्येक प्रतिभागी और श्रोताओं को खुद का मूल्यांकन करना चाहिए। भविष्य में किसी वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लें तो ध्यान रखें कि तथ्य सही होने चाहिए। वह अपनी पहचान भी उजागर न करें। - डॉ. मनुकांत शास्त्री, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य, आरबीएस डिग्री कॉलेज
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
वाद-विवाद प्रतियोगिता में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मंच पर अपने विचार रखने के लिए आना ही प्रतिभागी जीत होती है। यह एक बड़ी कला और हिम्मत की बात है।
अमर उजाला ने छात्रों को जिले, मंडल और राज्य स्तर पर मंच दिया, इसके लिए वह धन्यवाद का पात्र है। युवाओं को अपने विचारों को विस्तृत और दृढ़ रखना चाहिए। शिक्षा ग्रहण करने का मकसद अच्छा नागरिक बनना होना चाहिए, केवल नौकरी पाना नहीं।
मेरी नजर में सभी प्रतिभागी विजेता: डॉ. नीता गुप्ता
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीता गुप्ता ने कहा कि एक अच्छे आयोजन के लिए अमर उजाला ने इस महाविद्यालय को चुना, यह हमारे लिए बड़ी बात है। कॉलेज की छात्राओं ने भी अनुशासन का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी उनकी नजर में विजेता हैं। प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को देश के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।