फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर ने विद्यार्थियों से किया सफाई पर संवाद, आगरा को स्वच्छ बनाने के लिए मांगा सहयोग

Sun, 12 Jan 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विद्यार्थियों को संबोधित करते महापौर नवीन जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय में किया गया। इसमें उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्रीय विषयों पर चिंतन करें। इस उम्र में जो सीखेंगे, समझेंगे, वो जीवनभर याद रहेगा। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ सफाई पर संवाद किया।
विज्ञापन


महापौर ने कहा कि स्वच्छता घर से शुरू होती है। यह आपके स्वास्थ्य से जुड़ी है। न गंदगी करें और न किसी को करने दें। जो गंदगी करे, उसे टोकें और रोकें। बच्चों के टोकने से लोग मानेंगे भी और बुरा भी नहीं लगेगा। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप मुझे सहयोग दो मैं आपको गंदगी से मुक्त आगरा दूंगा।



उन्होंने छात्र-छात्राओं से सहयोग मांगा और वादा किया कि एक साल के अंदर 432 डलावघर हटा देंगे। स्वच्छता सर्वेक्षण में दो साल में आगरा 263 से 85 वें नंबर पर आ गया। इस साल टॉप 50 में और अगले साल ताजमहल की तरह नंबर 1 बनाने का संकल्प है। विद्यार्थी अपने घर से सफाई की शुरुआत करें। एक लाख बच्चों को वह संकल्प दिला चुके हैं। शहर की छवि बदलने के लिए वह सहयोग दें, आगरा गंदगी मुक्त शहर बन जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहुंचे शहर के गणमान्य - फोटो : अमर उजाला
महापौर  ने बताया कि एक पूर्व मंत्री ने आगरा के बारे में कहा था कि दुनिया का सबसे गंदा शहर अगर है तो आगरा है। वो धारणा अब बदल रही है। आगरा सफाई के मामले में आगे बढ़ रहा है। सभी का सहयोग रहा तो आगरा एक दिन पहले पायदान पर होगा। सफाई स्वच्छता अभियान में शहरवासियों का सहयोग बहुत जरूरी है। 

नवीन जैन ने वाद विवाद प्रतियोगिता के लिए अमर उजाला को धन्यवाद देते हुए कहा कि अमर उजाला ने अच्छी पहल करते हुए बच्चों के अंदर जनजागृति लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर का विषय दिया जिससे बच्चों में जागरूकता आएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें