मैनपुरी जनपद में डेंगू, मलेरिया और मच्छर जनित बीमारियां फैल रही हैं। इसके चलते कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मैनपुरी के अस्पतालों में डेंगू, मलेरिया और अन्य बुखार के पीड़ितों की भीड़ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ढुलमुल रवैया अपनाए जाने से लोगों में आक्रोश भड़क रहा है। लोगों ने बुधवार को जीटी रोड की रफ्तार थाम दी।