फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई, तंबाकू कारोबारी के फर्म पर छापा, लगाया लाखों का जुर्माना

Fri, 09 Aug 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
कासगंज के पटियाली में तंबाकू कारोबारी के प्रतिष्ठान पर जीएसटी टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली में तंबाकू कारोबारी की फर्म पर बड़ा कर अपवंचन का मामला सामने आया। जीएसटी अधिकारियों की छापामार कार्रवाई के बाद तंबाकू के स्टॉक में अनियमितताएं मिलीं। जिसके चलते जीएसटी प्रावधानों के तहत 14.41 लाख रुपये का जुर्माना फर्म पर आरोपित किया गया। बाद में कारोबारी ने राशि मौके पर ही जमा की। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई अलीगढ़ की जीएसटी की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के द्वारा की गई। टीम के पास फर्म के द्वारा की जा रही कर चोरी की सूचना मिल रही थी। सूचना पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन शाखा के उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद एवं उनकी टीम ने यहां आकर कार्रवाई की।

जिले से सचल दल के प्रभारी नदीम खान को इस दल में शामिल किया गया। यह दल पटियाली में कारोबारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचा, लेकिन वहां न फर्म स्वामी मौजूद थे और न ही लेखाकार व अन्य जिम्मेदार व्यक्ति। ऐसी स्थिति में टीम ने कारोबारी से फोन पर संपर्क किया। 
विज्ञापन

वे पटियाली से बाहर थे। उन्होंने सुबह पहुंचने की बात रखी। ऐसी स्थिति में पुलिस की सुरक्षा में यह टीम रातभर तंबाकू गोदाम पर डेरा जमाए रही। सुबह के समय फर्म के लेखाकार व अन्य जिम्मेदार लोग पहुंचे तो जीएसटी अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू की।

कार्रवाई के दौरान फर्म के द्वारा जो स्टॉक दर्शाया गया था वह मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसी स्थिति में टीम ने माना कि दर्शाए गए स्टॉक की कारोबारी के द्वारा बिक्री कर दी गई है और उस पर कर की अदायगी नहीं की गई। उपायुक्त जीएसटी ने फर्म पर इस अनियमितता के लिए 14.41 लाख रुपये का कर आवंटित किया। जिसे फर्म ने मौके पर ही जमा कर दिया।

पटियाली मे मची रही खलबली
कारोबारियों के बीच जीएसटी टीम की मौजूदगी को लेकर कस्बे में खलबली मची रही। व्यापारी तरह तरह के कयास लगा रहे थे। क्योंकि पूरी रात तंबाकू के गोदाम पर जीएसटी की टीम का डेरा रहा। जब कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम वापस लौटी तो पटियाली के कारोबारियों ने राहत की सांस ली।
 
विज्ञापन

राजेंद्र प्रसाद, उपायुक्त, जीएसटी, एसआईबी अलीगढ़ का कहना है कि पटियाली की तंबाकू फर्म पर कार्रवाई की गई। रात के समय में फर्म संचालन से जुड़े कोई व्यक्ति मौजूद नहीं थे। जिसके चलते 20 घंटे तक टीम वहां गोदाम की निगरानी करती रही। फर्म संचालकों के पहुंचने पर कार्रवाई की गई और 14.41 लाख रुपये कर की धनराशि वसूली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें