फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस में टिकट चेक करते जीआरपी ने दबोचा फर्जी टीटी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। रविवार को राजकीय रेलवे पुलिस ने ट्रेन में चेकिंग कर रेल यात्रियों से अवैध वसूली कर रहे फर्जी टीटी को दबोच लिया। पकड़े गए फर्जी टीटी के पास से नकदी के अलावा सरकारी कागजात भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन टूंडला जंक्शन पर ट्रेन (नंबर 03414) फरक्का एक्सप्रेस में फर्जी टीटी यात्रियों से टिकट चेक कर रहा है और अवैध वसूली कर रहा है। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस के एसओ योगेंद्र यादव मय फोर्स के ट्रेन पर पहुंच गए। जहां से उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास प्रसाद पुत्र प्रेमचंद प्रसाद निवासी पासीघाट निकट पुलिस स्टेशन पासीघाट, जिला ईस्ट सियांग अरुणाचल प्रदेश, हाल निवासी रामपुर वाइलेन लक्ष्मी नगर, थाना लक्ष्मी नगर नई दिल्ली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच फर्जी ईएफटी बुकें, एक फर्जी एनएफ, रेलवे की मोहर मय स्टांप पैड, एक पेंसिल, एक काला बैग व 37,500 रुपये नगद बरामद हुए। डिप्टी सीआईटी सत्यवीर कुमार की तहरीर के आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें