कासगंज में जीआरपी थाने पर शिकायत करने पहुंचे रेलवे कर्मी स्रोत रेलवे कर्मी
कासगंज। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की रात जीआरपी ने रेल कर्मियों के परिवार के सदस्यों की पिटाई की। इससे नाराज होकर रेलवे कर्मियों ने बुधवार को जीआरपी थाने पर पहुंचकर आक्रोश जताया।
रेलवेकर्मी ने जयप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा और भतीजा मंगलवार की रात करीब 10:30 बजे उसे खाना देने के लिए आया था। उसका आरोप है कि इसी दौरान जीआरपी कर्मियों ने उनकी पिटाई कर दी। बार-बार गुहार लगाने पर पुलिसकर्मियों ने उनकी नही सुनी। बुधवार को इस घटना को लेकर रेलवे कर्मियों ने जीआरपी थाने पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। रेलवे यूनियन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। कर्मियों को समझाने के बाद मामला शांत हुआ। जीआरपी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रेलवे कर्मियों को समझाकर मामला शांत करा दिया है।