सोरोंजी। महाशिवरात्रि पर्व पर गंगाजल से भोले का अभिषेक करने में एक सप्ताह शेष रह गया है। कांवड़ियों की टोलियां लहरा घाट से गंगाजल भरकर दिन रात पैदल यात्रा कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहीं हैं।
राजस्थान के शिवपुरी, भरतपुर के अलावा एमपी के धौलपुर, मुरैना जनपदों से बड़ी संख्या में कांवड़िये श्रद्धालु जल भरने लहरा घाट पहुंच रहें है।
लहरा घाट पहुंचने से पूर्व कांवड़ियों ने तीर्थंनगरी में सजे बाजार से कांवड़, सजाने के सामान खरीदकर कांवड़ सजाई, वर्तमान में तीर्थनगरी का वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आ रहा है, कांवड़ में लगी घण्टियों की मधुर आवाज व कांवड़ियों के पैर में बंधे घुंघरुओं की रुन झुन व उनके द्वारा लगाए जा रहे बम बम भोले के जयकारे से वातावरण शिवमय बना हुआ है।